फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया : बिजली के लिए सब्र का बांध टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। दिन-रात बिजली कटौती से तंग लोगों के सब्र का बंध आखिर मंगलवार को टूट गया। अरनिया कस्बे के लोगों ने अरनिया-आरएस पुरा मुख्य सड़क को बंद कर बिजली विभाग और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आध घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात रोका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल राकेश कुमार, तारा चंद, रमेश लाल, ज्योति सैनी, कांता देवी, शारदा शर्मा, कमलेश कुमार, बिंदु देवी व बिट्टू राम आदि ने कहा कि दो माह से बिजली की कटौती से परेशान, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व विधायक भी सुध नहीं रहे हैं। नगर परिषद के चेयरमैन भी लोगों की परेशानी से निश्चिंत हैं।
दिन को कटौती तो होती ही है, रात को भी बिजली कटौती खूब रुला रही है। रात दस बजे के बाद एक एक घंटे की कटौती शुरू हो जाती है जो सुबह तक जारी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोदी जी ने अपनी दूसरी पारी के चुनाव में देशवासियों को चौबीस घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन यहां भाजपा के नुमाइंदे लोगों की समस्या के प्रति बेफिक्र हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली विभाग का ऐसा ही रवैया रहा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें