फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल ने मनाया कारगिल विजय दिवस

विज्ञापन
BSF celebrated Kargil victory day - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
परगवाल/सांबा। परगवाल की अग्रिम चौकी जमना बेला में सीमा सुरक्षा बल की 92वीं वाहिनी ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें सरकारी स्कूल के बच्चों, अध्यापकों और ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न तरह के हथियारों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कमांडेंट ओपीएस सुंदरबनी अमित त्यागी तथा 92वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर उपस्थित थे। कमांडेंट ने आए हुए बच्चों को कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा हथियारों के संचालन तथा रखरखाव के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान बच्चों को सीमा सुरक्षा बल कैसे काम करती है। इसके बारे में भी जानकारी दी गई प्रदर्शनी में आए हुए लोगों तथा बच्चों ने सीमा सुरक्षा बल की इस पहल का स्वागत किया।
वहीं बीएसएफ की 173वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी सुरिंदर सिंह राठौर के निर्देश पर गांव लडवाल के सरकारी हाई स्कूल में कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता सहायक कमांडिंग अधिकारी अमित रंजन ने की। उन्होंने छात्रों को कारगिल विजय दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और छात्रों को देश सेवा के लिए भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें