नेशनल हाईवे पर हए एक सड़क हादसे में एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा आज सुबह के समय नेशनल हाईवे पर कालूचक इलाके में हुआ।
सुबह के समय जब दो बाइक सवार कालूचक के पास गुजर रहे थे, तभी वह एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उनमें से एक बाइक सवार ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मारे युवक का नाम आशीष शर्मा बताया जा रहा है। वह एलजी कम्पनी में सेल्समैन की नौकरी करता था। यह युवक तलतिल्लों इकाले का रहने वाला था। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक को मामूली चोट आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया है।