फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा में 500 फुट गहरी खाई में गिरी वैन, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
डोडा में गैस एजेंसी के पास दुर्घटग्रस्त हुई ईको वैन। - फोटो : ????
विज्ञापन
डोडा। डोडा में एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। मृतक चालक 19 वर्षीय अख्तर हुसैन पुत्र इरशाद अहमद फागसू क्षेत्र का रहने वाला था। घटना जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वैन में सिर्फ चालक की सवार था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईको वैन (जेके 06-6711) जिला मुख्यालय से भरत क्षेत्र की ओर जा रही थी। इस दौरान डोडा स्थित गैस एजेंसी के पास चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया। इससे वैन करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरा। वैन के गिरने की आवाज सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए। इतने में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से बचाव अभियान शुरू किया और वैन के चालक को जीएमसी डोडा के एसोसिएटेड अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही चालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताओं को पूरा कर शव को पोस्टमार्टम करवाया और संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें