फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, सेना ने टाटा सूमो से हैंड ग्रेनेड और गोलियां की बरामद

Mon, 05 Oct 2020 07:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजोरी से थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर जा रही एक टाटा सूमो की तलाशी के दौरान सेना और पुलिस ने आतंकियों के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


सोमवार को सेना ने एक पूर्व सूचना पर थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाती टाटा सूमो नंबर जेके13ए-4481 को डेरा गली के पास नाके पर रोका। तलाशी के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड और एके 47 के 15 राउंड बरामद किए गए।

सेना ने पकड़े गए ओजीडब्ल्यू  इरफान अहमद जराल पुत्र बशीर अहमद जराल निवासी रंगीर कैलर शोपियां को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर उसके संपर्क में आने वाले आतंकियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें