बिश्नाह। रिंग रोड पर सोमवार को दो खतरनाक सड़क हादसे पेश आए जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया। रिंग रोड पर पहला सड़क हादसा सुबह 9 बजे डिंडे खुर्द गांव के पास हुआ।
मीरां साहिब से विजयपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेनो (जेके02सीडी8241) ने बाइक (जेके02बीएक्स4727) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दर्शन लाल पुत्र बंशीलाल निवासी मजुआ उतमी बिश्नाह घायल हो गया। बिश्नाह पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल को उप जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं दूसरा सड़क हादसा बिश्नाह -कुंजवानी सड़क मार्ग के पास रिंग रोड पर हुआ। इसमें बिश्नाह से कुंजवानी की तरफ जा रही कार (जेके02एवी75570) और मीरा साहिब से विजयपुर की तरफ जा रही कार (जेके02डीजे4471) के बीच जोरदार टक्कर हो गई हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं इस खतरनाक सड़क हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार लोग बाल बाल बच गए। संवाद