फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नप के वार्ड 10 में 25 साल से नहीं हुआ विकास, लोगों में रोष

Tue, 04 Jun 2024 06:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में हैं 55 परिवार, अब स्थानीय लाेगों ने स्वयं ही उठाया गलियों के विकास का बीड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के वार्ड 10 के कई मोहल्ले विकास से कोसों दूर हैं। इस कारण अनुसूचित वर्ग के लोगों के मोहल्ले में रोष है। लोगों के अनुसार 25 साल से वार्ड की गलियां विकास की रहा निहार रही हैं। अब स्थानीय लाेगों ने स्वयं ही गलियों के विकास का बीड़ा उठाया है। स्थानीय महिला वीना देवी, यशी देवी, मोहित कुमार, अजय कुमार ने कहा कि 25 साल से वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए। कई बार पार्षदों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन किसी ने समाधान नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की वार्ड के मोहल्ला पीर बाबा आैर पडेल में 25-25, जबकि एक अन्य मोहल्ले में पांच परिवार हैं। कुल मिलाकर इन मोहल्लों में 55 परिवार रहते हैं। ऐसे में गलियों के विकास को लेकर अनदेखी की गई है। अब स्थानीय लोग स्वयं ही गली का विकास कार्य किया है। लोगों का कहना है कि विकास के लिए भी वोट बैंक ही माना जाता है, जहां नेताओं का वोट बैंक होता है, वहां पर ही विकास होता है।
विज्ञापन

मोहल्लों की गलियों के लिए योजना बनाई थी। नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर विकास कुछ थमा है, फिर भी उन्होंने उक्त मोहल्ले की गलियों के विकास की योजना भेजी है। चुनाव नतीजों के बाद टेंडर किया जाना है।
विज्ञापन

-पवन कोहली, पूर्व अध्यक्ष
नगर पालिका सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें