जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन आलआउट के तहत वर्ष 2018 में अब तक कश्मीर में 251 आतंकी मारे जा चुके हैं। पिछले दस सालों में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे उत्साहित सुरक्षाबलों ने 2019 में भी आतंकियों के खात्मे को मास्टर प्लान तैयार किया है।
कश्मीर के पांच क्षेत्रों पर पूरी तरह से फोकस कर आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जाएगा। इन्हीं पांच क्षेत्रों में इस समय आतंकी पनाह लेकर रह रहे हैं।
कुलगाम, अनंतनाग, बड़गाम, शोपियां और श्रीनगर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दो साल से कश्मीर में आतंकी संगठनों के कई कमांडर मारे जा चुके हैं। कश्मीर में आतंक अब सिर्फ रियाज नायकू, जाकिर मूसा और जीनत उल इस्लाम पर आकर टिका हुआ है।
इन तीनों के खात्मे पर सुरक्षा एजेंसियां फोकस कर रही हैं। इसके लिए इन पांचों क्षेत्रों में सुरक्षाबल अपना खुफिया नेटवर्क मजबूत करेंगे। इसके लिए स्थानीय नेटवर्क को भी विश्वास में लिया जा रहा है।