फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हिंसा के बाद कश्मीर की सुरक्षा पर मंथन, सुरक्षा एजेंसियों को आपस में तालमेल बढ़ाने पर जोर

Mon, 17 Dec 2018 03:06 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलवामा एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई हिंसा में मारे गए सात नागरिकों की मौत पर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने मंथन किया है। रविवार को राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ घाटी की सुरक्षा की समीक्षा की। 
विज्ञापन


सलाहकार ने सलाह दी कि सभी सुरक्षा एजेंसियां तालमेल बढ़ाएं। ताकि जब कभी आतंकियों के साथ कोई मुठभेड़ हो तो स्थानीय नागरिकों की मौत न हो। कम से कम नुकसान होना चाहिए। उन्होंने कश्मीर में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर अधिकारियों से चर्चा की और कई कदम उठाने पर सहमति बनी। प्रभावी ढंग से सुरक्षा बलों कोे काम करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने सुरक्षा बलों को संयम बरतने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पुलवामा में सिरनू क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों को बचाव करने के लिए गोली चलानी पड़ी। इसमें सात पत्थरबाजों की मौत हो गई थी। बैठक में डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी कानून व्यवस्था मुनीर खान, आईजी कश्मीर एसपी पाणी, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर, एसएसपी श्रीनगर, एसपी साउथ आदि बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें