फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू रिंग रोड पर मार्च से दौड़ेंगे वाहन, ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Thu, 02 Dec 2021 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू रिंग रोड के चालीस किलोमीटर के हिस्से पर मार्च से वाहन चलने शुरू हो जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने को कहा है। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री इसका शुभारंभ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
रिंग रोड - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित 58.25 किलोमीटर लंबे जम्मू रिंग रोड के चालीस किलोमीटर हिस्से पर मार्च, 2022 तक वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार को कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जम्मू रिंग रोड की शोभा और रोमांच को 16 अंडर पास और आठ फ्लाई ओवर के अलावा दो सुरंगे बढ़ाएंगी।

विज्ञापन


फोरलेन जम्मू रिंग रोड का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करवा रही हैं। इसके क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता ने बताया कि जम्मू रिंग रोड का निर्माण अब तेज गति से करवाया जा रहा हैं। पहले चरण में अखनूर से कोट भलवाल तक आठ किलोमीटर के हिस्से को जनता को समर्पित करने के बाद अब मार्च 2022 तक करीब 40 किलोमीटर रिंग रोड की दो लेन पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

उनके अनुसार जम्मू रिंग रोड की शोभा को 16 अंडर पास और आठ फ्लाई ओवर के अलावा दो सुरंगें बढ़ाएंगी। इसके अलावा 31 छोटे और आठ बड़े पुल भी बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि जम्मू रिंग रोड परियोजना की आधार शिला 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। सांबा जिले के राया मोढ़ से लेकर जम्मू जिले के नगरोटा हाइवे तक बन रही जम्मू रिंग रोड परियोजना भारत माला परियोजना के अंतर्गत बन रही हैं और इसका राष्ट्रीय और सामरिक महत्व भी है।
विज्ञापन


परियोजना से जम्मू शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगा और जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे से आने वाले भारी वाहनो को जम्मू रिंग रोड से होते हुए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे की तरफ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें