फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से हुई मुठभेड़ में नेपाल के राम बाबू जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए शहीद

Fri, 17 Aug 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
army
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में शहीद सैनिक राम बाबू को शुक्रवार को बारामुला के रफियाबाद में श्रद्धांजलि दी गई। चिनार कोर के बीबी कैंट में कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान राम बाबू को हंदवाड़ा में गोली लग गई थी। इसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 24 साल के राम बाबू ने 2013 में सेना ज्वाइन की थी। वह नेपाल के चिटबन जिले गांव जगतपुर के रहने वाले थे। शहीद की पत्नी और एक बेटी भी है। पूरे सैन्य सम्मान के साथ बाबू का शव उसके पैतृक गांव भेजा गया।

कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार तड़के आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक जवान शहीद हो गए। पुलिस के मुताबिक तड़के हंडवारा क्षेत्र के क्रालगुंड में कुछ आतंकियों की सूचना पर सेना ने नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमे एक जवान गोली लगने से शहीद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक सेना की 32 आरआर को कुपवाड़ा के क्रालगुंड में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। ऐसे में सेना ने नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को फंसा देखते हुए सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसे में जवाबी कार्रवाई भी की गई। मगर एक गोली राइफल मैन रामबाबू साही के लग गई। इलाज के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मगर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुलाकर सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें