फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में जम्मू कश्मीर का राजस्व विभाग टॉप पर

Wed, 07 Oct 2015 10:26 PM IST
डॉ. बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में राजस्व विभाग भ्रष्टाचार के मामले में शीर्ष पर है। विजिलेंस आर्गेनाइजेशन के पास इस साल सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की आईं हैं। दूसरे स्थान पर शिक्षा विभाग तथा तीसरे स्थान पर ग्रामीण विकास विभाग है। यह खुलासा विजिलेंस की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन


राज्य सरकार को दो दिन पहले सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया कि इस वर्ष कु ल 1384 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अकेले राजस्व विभाग की 299 शिकायतें हैं यानी कुल शिकायतों का 22 फीसदी।

शिक्षा विभाग की 170 (12 प्रतिशत) और ग्रामीण विकास विभाग की 110 (08 प्रतिशत) शिकायतें विजिलेंस को मिलीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष 56 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 189 मामलों में जांच चल रही है। स्पेशल जज एंटी करप्शन जम्मू और श्रीनगर में 487 मामलों के ट्रायल चल रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि छह बार सरकार को अलर्ट नोट भेजा गया है।

इसमें जम्मू के पीरखो में लियाकत कालोनी में व्यापक पैमाने पर अवैध निर्माण का अलर्ट भी शामिल है। इसके अलावा भ्रष्टाचार से जुड़े 28 मामलों में विभागीय कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा गया है।
ये भी कम नहीं
स्वास्थ्य विभाग की 80, पुलिस-67, पीएचई-58, पीडब्ल्यूडी-56, वन विभाग-54, पीडीडी-52, नगर निगम-54, सीएपीडी-51, सिंचाई-28, कृषि व स्कास्ट की 27 शिकायतें प्राप्त हुईं।
इनकी एक भी शिकायत नहीं
रिपोर्ट के अनुसार कई विभागों की एक भी शिकायत नहीं पहुंची। इनमें पीएमजीएसवाई, मेकेनिकल, जैकफेड, पीसीबी, साइंस एंड टेक्नालाजी, जीएडी, अकॉफ, जेल, हैंडलूम, हास्पिटिलिटी एंड प्रोटोकाल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें