फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक घटनाओं के बीच घाटी में 51 दिनों से जारी कर्फ्यू हटा

Mon, 29 Aug 2016 06:16 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में रविवार को भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। ज्यादातर इलाकों में शांति रहने की वजह से सोमवार से पुलवामा और श्रीनगर के एमआर गंज व नौहट्टा थाना क्षेत्र को छोड़कर घाटी के सभी इलाकों से पाबंदियां हटा ली गईं हैं। यह फैसला रविवार देर रात किया गया। 
विज्ञापन


अनंतनाग के संगम व आशाजीपोरा तथा शोपियां के नाडीगाम में सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। संगम में पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान 11 लोग घायल हो गए।

इनमें से कुछ गंभीर घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। आशाजीपोरा में युवकों को उठाए जाने के बाद हिंसक झड़पें हुईं। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी डबरोना गांव में सुरक्षा बलों ने घरों में घुसकर लोगों को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल सेवा और मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
उधर, रविवार को दिन में श्रीनगर के डाउन टाउन के पांच थाना क्षेत्रों तथा दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा व पांपोर में कर्फ्यू जारी रहा। बंद की वजह से 51वें दिन रविवार को भी दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

सड़कों पर वाहन नहीं चले। रेल सेवा तथा मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप है। अलगाववादियों ने एक सितंबर तक बंद बढ़ा दिया है।

इस बीच, आल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस ने पीर सैफुल्लाह, एयाज अकबर, मोहम्मद अशरफ शेरई, सैयद इम्तियाज हैदर आदि की गिरफ्तारी की निंदा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें