घाटी के आठ थाना क्षेत्रों में आज पाबंदियां
- फोटो : BASIT ZARGAR
जाकिर मूसा ग्रुप के आतंकी मुगीस के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में श्रीनगर के सभी स्कूल-कालेजों को शनिवार को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार आठ थाना क्षेत्रों-पारिमपोरा, खान्यार, नौहट्टा, सफाकदल, रैनावाड़ी व एमआर गंज में पाबंदियां रहेंगी। इसके साथ ही मायसूमा तथा क्रालखुड थाना क्षेत्रों के कुछ इलाकों में पाबंदियां रहेंगी।
पुलिस ने मुताबिक कि शुक्रवार को एक आतंकवादी की मारे जाने के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए शनिवार को श्रीनगर के आठ थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने कहा, "जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने पैरामीपोरा, सफा कडाल, एमआर, गुंज, नोहट्टा, खन्यार, रेणवड़ी, मासुमा और कृलखुद इलाकों में धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंध लगाए हैं।
इसके साथ ही रेल सेवा भी आज बंद के कारण बाधित रहेगी। श्रीनगर के सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए है इसके साथ ही कश्मीर विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी आज के लिए निलंबित कर दी गई है। बता दें कि शुक्रवार को हजरतबल में पुलिस पार्टी के ऊपर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसकी जवाबी कार्रवाई में आतंकी मुजीस अहमद मीर की मौत हो गई थी।
Jammu and Kashmir: Authorities have imposed restrictions at 8 police station areas in Srinagar as a precautionary law and order measure after the killing of a terrorist in Zakura, last night.
— ANI (@ANI) November 18, 2017