फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द तैयार होगी बाहू किले की प्राचीन दीवार

Tue, 15 Jul 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू की शान में चार चांद लगाने वाली बागे बाहू किले की दीवार को अपने अस्तित्व में लाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। किले का असली रूप लौटाने के लिए करीब पचास कामगारों का दल जोर शोर से काम करने में जुटा है। पुरातत्व विभाग की फंडिंग से जम्मू विकास प्राधिकरण की देखरेख में इस किले की दीवार को फिर से उसी रूप में खड़ा करने में महीनों से कारीगर काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


पचास श्रमिकों का दल इस प्राचीन दीवार को एक बार फिर से उसी रूप में खड़ी करने में लगा है। दीवार को वास्तविक स्वरूप देने के लिए चिनाई चूना और सिरकी से की जा रही है। किले के प्राचीन भव्य परिसर में कुशल श्रमिक जहां पत्थरों को तराशने का काम कर रहे हैं वहीं, इसकी चिनाई में किले की दीवार के वास्तुशिल्प में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसका ख्याल रखते हुए कारीगर पत्थरों को जोड़कर दीवार खड़ी कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल की बरसात में बागे बाहू किले की तवी नदी छोर से करीब 78 फुट लंबी दीवार ढह गई थी। करीब 45 फुट ऊंचाई प्राचीन दीवार का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कलरफुल लाइटों से जगमगाएगा किला
बागे बाहू किले को कलरफुल लाइटों से सजाया जा रहा है। किले की दीवार के साथ लाइटों् के बाक्स लगाए जा रहे हैं और तारों का जाल फैलाया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
पुरातत्व विभाग जम्मू के अधिकारी पीरजादा मोहम्मद अशरफ का कहना है कि इस बाहू किले की दीवार की प्राचीनता को कायम रखने के लिए कुशल कारीगरों द्वारा ढही दीवार को उसी रूप में खड़ी करवाई जा रही है जिस पर करीब 57 लाख रुपये की लागत है।
वहीं, कुल मिलाकर एक करोड़ पैंतीस लाख के करीब लागत से इस किले के अंदर लंगरखाना, जूते रखने आदि के स्थान का निर्माण करवाए जाने की योजना है। वहीं किले के सौंदर्यीकरण भी करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें