झुग्गियों में सो रहे एक परिवार पर मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश कहर बन कर टूटी। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन थाना के अंतर्गत तोप शेरखानियां में एक रिसोर्ट की दीवार गिरने पर दो झुग्गियां चपेट में आ गईं।
इसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां घायल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव प्लाईवुड फैक्टरी की ओर से तोप शेरखानियां में झुग्गियां बनाई गई हैं। झुग्गियों के पीछे रॉयल इस्टेट गार्डन रिसोर्ट की दीवार है।
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे रिजार्ट की 12 फुट ऊंची दीवार टूटकर झुग्गियों पिछली तरफ की पांच फुट ऊंची दीवार को तोड़ती हुई झुग्गियों पर आकर गिरी।