फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां में जल्द ही संगठनात्मक फेरबदल

Wed, 14 Jan 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पार्टी में जल्द ही संगठनात्मक फेरबदल किया जाएगा। पार्टी को मजबूत तथा जनता के सुख दुख में सहभागी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी समाज के आखिरी व्यक्ति तक जाएगी। खासकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर फोकस रहेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि संगठन में ईमानदार, मेहनतकश और प्रभाव रखने वाले व्यक्तियों को तरजीह दी जाएगी।

नेशनल कांफ्रेंस ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में बैठक कर चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से फीडबैक लिया गया। बैठक में उमर ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पार्टी उन युवाओं तक भी जाने का प्रयास करेगी जिन्होंने चुनाव में पार्टी का विरोध किया है। युवा ही भविष्य है और उनके सपने हमारे लिए प्रकाश का काम करेंगे।

युवाओं के विचारों को पूरी तरह नीति निर्धारण में प्राथमिकता भी देनी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में उपलब्ध रहने तथा जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए संघर्ष करने को कहा। बैठक में अली मोहम्मद सागर, अब्दुल रहीम राथर, सकीना इतू, दविंदर सिंह राणा, अल्ताफ अहमद कलू, मोहम्मद अकबर लोन और अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें