फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ करोड़ से हो रहा धरोहरों का जीर्णोद्धार

Mon, 13 Oct 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से 8.51 करोड़ की राशि के आधार पर जम्मू के मुबारक मंडी के ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। इस राशि के आधार पर रायल कोट, बड़ी ड्यूढ़ी एवं गड़वई खाना का जीर्णोद्धार भारतीय पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में हो रहा है, लेकिन इसकी गति में तेजी न होने के कारण स्थानीय लोगों में असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तेरहवें वित्तीय आयोग से पचास करोड़ की राशि की मंजूरी मिली थी, जिसके आधार पर वर्ष-2012 में पहले चरण में 8.51 करोड़ की राशि जारी हुई थी। इस राशि को मुबारकमंडी हेरिटेज सोसाइटी की ओर से भारतीय पुरातत्व विभाग को सौंपी गई, जिसके माध्यम से मुबारकमंडी के ऐतिहासिक राजमहलों की जीर्णोद्धार का काम जारी है।

इस आधार पर बताया जा रहा है कि जब तक जारी 8.51 करोड़ की राशि पूरी तरह से खर्च नहीं होती और इसका प्रमाणपत्र जारी नहीं होता तब तक पचास करोड़ की मंजूर राशि में से बाकी राशि जारी नहीं हो सकती। गौरतलब है कि इस जारी राशि के आधार पर रायल कोट, गड़वई खाना तथा बड़ी ड्यूढ़ी के जीर्णोद्धार का काम वर्ष-2012 से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें