- पुरमंडल-उत्तरवाहिनी में किया माता की महिमा का गुणगान
- डोडा से जातर लेकर आए श्रद्धालुओं का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुरमंडल-उत्तरवाहिनी स्थित गुप्त गंगा में पवित्र स्नान कर माता की महिमा का गुणगान किया। स्थानीय लोगों ने डोडा से जातर लेकर आए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक बराल माता मंदिर में भी माथा टेका। यह मंदिर पुरमंडल से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है और क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। श्रद्धालुओं ने माता बराल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के चलते क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है। स्थानीय बाजारों और धार्मिक स्थलों पर रौनक है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं।