फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टांडा की सड़क खस्ताहाल, ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार किलोमीटर लिंक मार्ग की नहीं की जा रही मरम्मत, लोगों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मीरां साहिब। गांव टांडा से हैड पुल तक चार किलोमीटर संपर्क सड़क जर्जर हालत में है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे क्षेत्र के दस गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों में सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच मदन लाल शर्मा का कहना है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ रहा। जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के साथ विभाग के अधिकारियों को भी कई बार समस्या बताई गई। बावजूद इसके लिंक मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। ग्रामीण रमेश कुमार का कहना है कि जम्मू व आरएस पुरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने पर बड़ी संख्या में राहगीर आवागमन करते हैं। दो पंचायतों के दस गांवों के लोगों का आना-जाना भी इसी मार्ग से होता है। सड़क खस्ताहाल होने से लोग दूसरे मार्ग की ओर रुख कर लेते हैं। ग्रामीण अवतार सिंह, विजय कुमार का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। आए दिन हादसे का डर रहता है। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। वाहन चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 45 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसका प्लान बनाकर सरकार को भेजा गया है। जल्द सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विकास चढगाल, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें