फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कवि दरबार में बाबा नानक की शिक्षाओं का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्षिक नागरिक काव्य मंच जम्मू ने रविवार को त्रिकुटा नगर में गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक बहुभाषी कवि दरबार लगाया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के सुप्रसिद्ध पंजाबी व हिंदी के कवि उपस्थित रहे। कवियों ने रचनाओं के माध्यम से श्री गुरु नानक देव की शिक्षाओं और सिद्धांतों का संदेश दिया।
विज्ञापन

कवि दरबार की अध्यक्षता साहित्यकार एवं कवि अजीत सिंह मस्ताना ने की। पंजाबी उपन्यासकार भूपिंदर सिंह रैणा मुख्य अतिथि व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बीबी शर्मा अतिथि विशेष व आरएस बरोका विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में हरजीत सिंह उप्पल, जेपीएस आज़ाद, अमरजीत कौर नीर, सूरज रतन बख्शी, बच्छन भारती, जंग एस. वर्मन, शरण कौर, देविंदर कौर, रश्मि गुप्ता, ऊमा बाली, गिरिजा शर्मा, सुनीता कुमारी, सिमरजीत कौर और अजीत सिंह मस्ताना सहित कई कवियों ने विभिन्न विषयों और शैलियों में कविता पाठ किया। छह वर्षीय मास्टर जस्मेह सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें