पैंट्रीकार में आयोजित संवाद में भाग लेने वाले रेलवे कर्मचारी व अन्य स्रोत रेलवे
जम्मू। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों की पैंट्री कार से कचरा संग्रह और निपटान के लिए हर मंडल को संवाद आयोजित करने को कहा है। इसी कड़ी में जम्मू मंडल में रविवार को ट्रेन संख्या 12919 की पैंट्री कार में कचरा संग्रह और निपटान के लिए एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया। इसमें पैंट्रीकार के कर्मचारियों को कचरे को सीलबंद बैग में इकट्ठा करना और निर्दिष्ट स्टेशनों पर उनका निपटान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस संबंध में पैंट्री कार के कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए। इसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देने पर जोर दिया। इसमें पैंट्री कार के कर्मचारी कचरा एकत्र करके उसे सील बंद बैग में रखेंगे। कचरे को यात्रा के दौरान निर्धारित स्टेशनों पर ही निपटाया जाएगा। ऐसा न करने या निर्देशों का पालन न करने पर पैंट्री कार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वाणिज्य टीम ने गाड़ी संख्या 12919, के पैंट्री कार कर्मचारियों के पहचान पत्रों व मेडिकल सर्टिफिकेट की भी जांच की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि संवाद सत्र को एक अभियान के तौर पर भी जोड़ सकते हैं जिससे कि ट्रेनों में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित हो सके। ब्यूरो