फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावे वाली माता के दर आठ हजार ने नवाया शीश

विज्ञापन
बावे वाली माता के मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बावे वाली माता मंदिर में शुक्रवार को आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। हालांकि शुक्रवार और शनिवार को मंदिर बंद रहने की अफवाह से सुबह श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में पुजारियों ने भक्तों की आशंकाओं का निदान किया। अन्य मंदिरों में भी दिन भर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। मंदिर बंद रहने की अफवाह के बाद पुजारियों ने डीसी और डिवकॉम से संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में मंदिर बंद होने की कोई संभावना नहीं है। बावे वाली माता मंदिर के पुजारी बिट्टा ने बताया कि अफवाह फैली थी, कोई ऐसा आदेश नहीं था।
विज्ञापन

समाजसेवी शिव कुमार को किया सम्मानित
बावे वाली माता मंदिर में दर्शन के बाद समाजसेवी शिव कुमार को पुजारी ने माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। बिट्टा ने बताया कि शिव कुमार मंदिर हित में काम करते आए हैं। ऐसे में दर्शन के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें