जम्मू। रेलवे द्वारा शुरू की गई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इनमें जम्मू आने वाली चार ट्रेनें भी शामिल हैं। भागलपुर-जम्मू तवी, हावडा़-जम्मू तवी हिमगिरि, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस और वाराणसी-जम्मू बेगमपुरा एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का परिचालन पहले 30 नवंबर तक था, जिसे अब बढ़ाया गया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है, इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 05097 भागलुपर-जम्मू तवी अब 31 दिसंबर तक चलेगी, जबकि 05098 जम्मू तवी-भागलपुर 29 दिसंबर तक चलेगी। वहीं 02231 हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरि 29 दिसंबर तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। वहीं 02332 जम्मू तवी-हावड़ा 31 दिसंबर तक सप्ताह में तीन दिन वीरवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेनें दोनों ओर से कुल 26 फेरे लगाएंगी। ट्रेन नंबर 02238 जम्मू तवी-वाराणसी बेगमपुर एक्सप्रेस स्पेशल भी 31 दिसंबर तक चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 08215-08216 दुर्ग-उधमपुर-दुर्ग सुपर फास्ट फेस्टिवल एक्सप्रेस अब 31 दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 08215 दो से 30 दिसंबर तक सप्ताह में एक दिन बुधवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 08216 तीन से 31 दिसंबर तक सप्ताह में एक दिन वीरवार को चलेगी।
रेल वाली खबर से जोड़ ले
--------------
अजमेर-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस एक जनवरी तक चलेगी
जम्मू। जम्मू-अजमेर पूजा एक्सप्रेस का परिचालन रेलवे ने दोबारा शुरू कर दिया है। यह ट्रेन मंगलवार से एक जनवरी तक चलेगी। ट्रेन दोनों ओर से 62 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 02422 एक से 31 दिसंबर तक चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 02421 अजमेर-जम्मू तवी दो दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन 20 स्टेशनों पर रुकेगी। जम्मू से ट्रेन शाम 6:30 बजे चलेगी।