बोर्ड की वेबसाइट पर यात्रा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के साथ छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला यात्री पंजीकृत नहीं होंगे।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से 1 मार्च से 26 अगस्त, 2018 तक आकाशवाणी, दूरदर्शन (राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनल) आदि से जागरूक किया जाएगा।
हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अग्रिम पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। उनका टिकट ही प्राथमिक पंजीकरण माना जाएगा। लेकिन इसके लिए कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है। राज्यपाल ने सीईओ को निर्देश दिया कि वह श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर सभी यात्रा से संबंधित जानकारी को दिन-प्रतिदिन निरंतर अद्यतन करने के लिए सुनिश्चित करें।
तीर्थयात्रियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों को प्राथमिकता, विशेष रूप से उसी दिन उत्तर दिया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण हासिल करने में कोई असुविधा न हो।