फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हाजिन में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Thu, 01 Mar 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हाजिन में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाब में कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। 
विज्ञापन


इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अंजाम दिया। 
विज्ञापन

मारा गया आतंकी लश्कर था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में आज सुबह बांदीपोर के हाजिन में आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें