फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद किराया कम करने की घोषणा

Mon, 09 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार साल में पांच बार पेट्रोल डीजल के दाम कम होने पर किराया कम करने का निर्णय लिया गया है। आज परिवहन विभाग किराया कम करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को सौंपेगा। एक दो दिन तक किराया कम करने को लेकर घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन


आज परिवहन विभाग की नए किराए का खाका तैयार किया जाएगा। सभी तरह के व्यवसायिक वाहनों का किराया कम होगा। परिवहन विभाग की आयुक्त दिलशाद खान ने इसकी जानकारी दी।

अभी कुछ दिन पहले ही परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्ट से संबंधित सभी यूनियनों एवं एसोसिएशनों के नुमाईंदों की नब्ज टटोली थी। इसके बाद विभाग ने अपने स्तर पर बैठक हुई। अब विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन


किराया कम होने से राज्य परिवहन निगम की बसों का किराया भी कम होगा। इससे इंटर स्टेट बसों में सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। परिवहन आयुक्त दिलशाद खान ने बताया कि आज किराया कम करने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा और सरकार को सौंप दिया जाएगा।

अगले एक दो दिन तक किराया कम हो जाएगा। हालांकि किराया कितना कम होगा, इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं। लेकिन  सूत्रों की मानें तो बैठक में 12 से 15 फीसदी तक किराया कम हो सकता है। एक दो दिन में इसकी घोषणा होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें