फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकी धमकी को धता बता पुलिस भर्ती में पहुंचे हजारों कश्मीरी युवक

Sun, 14 May 2017 09:53 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में शामिल युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की आतंकियों द्वारा बर्बर हत्या और सेना व पुलिस में भर्ती न होने की आतंकी धमकी को कश्मीरी युवाओं ने धता बता कर हजारों की संख्या में पुलिस की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। फैयाज की की हत्या के चार दिन बाद ही सब इंस्पेक्टर के 700 पदों के लिए 67000 युवक युवतियों ने आवेदन किया है। घाटी के युवाओं ने न केवल आतंकी धमकी को नजरअंदाज किया बल्कि जम्मू क्षेत्र के मुकाबले अधिक संख्या में भर्ती होने पहुंचे।
विज्ञापन


श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में शनिवार को कश्मीर घाटी के 2000 से ज्यादा युवक युवतियां जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए।

गौरतलब है कि कई आतंकी संगठनों ने वीडियो जारी कर कश्मीरी युवकों को बार-बार चेतावनी दी कि वह सुरक्षा बलों में शामिल न हों। खास बात यह है कि आतंकी धमकियों को नजरअंदाज कर घाटी के युवाओं ने आवेदन के मामले में जम्मू के युवाओं को पीछे छोड़ दिया। सब इंस्पेक्टर के 698 पदों के लिए कुल 67218 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें कश्मीर के 35722 और जम्मू के 31496 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6000 से ज्यादा युवतियां भी परीक्षा में शामिल हुईं

भर्ती प्रक्रिया में पहुंचे युवा - फोटो : Amar Ujala
युवक तो युवक आतंकी धमकियों की नाफरमानी करते हुए सब इंस्पेक्टर के पद के लिए 6000 से ज्यादा ग्रेजुएट युवतियों ने भी आवेदन किया है। बख्शी स्टेडियम में युवतियां शारीरिक मजबूती परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल हुईं।

डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि दर्जनों लड़कियों ने रूढिवादी समाज की सभी बेड़ियों को तोड़कर इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें