फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO राज्यमंत्री का बयान, एलओसी पर पाक को दिया जा रहा कड़ा जवाब

Sun, 14 May 2017 08:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
jitendra singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि एलओसी पर सीजफायर के उल्लंघन पर भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी युवाओं में देश के प्रति नाराजगी नहीं है। इसका ताजा उदाहरण है कि जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 700 रिक्त पदों के लिए करीब 66000 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


युद्ध विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। यह सब प्रोफेशनल तरीके से सुरक्षा बल कर चुके हैं। इस बाबत रक्षा मंत्री देश का रवैया साफ कर चुके हैं और
मोदी सरकार राष्ट्र का स्वाभिमान किसी भी कीमत पर बनाए रखने को प्रतिबद्ध है। कहा कि सीमावर्ती ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सामुदायिक बंकर बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन


डा. सिंह ने जम्मू में रविवार को भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्होंने 236 लाभार्थियों को आठ करोड़ की राशि के स्वीकृति पत्रों का वितरण किए। सिंह ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों की स्थिति पर केंद्र सरकार की पूरी नजर है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में कुछ लोग अक्सर कहते हैं कि बातचीत कीजिए। उन्होंने कहा कि वार्ता के लिए केवल तीन से चार नाम लिए जाते हैं। कश्मीर हो या फिर देश के अन्य हिस्से, करीब 65 फीसदी आबादी युवाओं की है। कश्मीरी युवाओं को भी देश के अन्य हिस्सों की तरह अपने देश पर पूरा भरोसा है। इसका उदाहरण है कि केवल 700 पदों के लिए हजारों कश्मीरी आवेदन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

JITENDRA SINGH - फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि 26 मई को मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान मोदी सरकार देशवासियों की आकांक्षाओं पर खरी उतरी है और लोगों को भरपूर साथ मोदी सरकार को मिल रहा है। नोटबंदी जैसे मुश्किल फैसले के बाद विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत इसका सबूत है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को समर्पित हैं और उनके लिए मुद्रा योजना से लेकर जन धन योजना, पेंशन योजना से लेकर कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सिंह ने कहा कि 1971 की भारत पाक जंग में जीत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ गई थी और दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस सत्ता में आई थी। इसके बावजूद इंदिरा गांधी ने नोटबंदी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनावों की भी परवाह न करते हुए गरीबों के हित में नोटबंदी देश में कर इतिहास रचा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें