कोविड के कारण स्कूल में नियमित कक्षाएं बंद हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की है। सरल एप के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। अगर कोई विद्यार्थी सरल एप पर लाइव क्लास में नहीं जुड़ पाता है तो उसे रिकॉर्डेड वीडियो एप पर ही उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को लाभ होगा। वर्तमान में एप पर नियमित कक्षाएं लग रही है। एप पर वर्तमान में विभिन्न विषयों से जुड़ी एक हजार से अधिक वीडियो उपलब्ध होने के साथ जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन का सारा पाठ्यक्रम भी है।
ये भी पढ़ें- कश्मीर: चार साल की बच्ची की प्रतिभा ने सेना को बनाया मुरीद, एक पल में बदल गई जिंदगीइस एप से लाइव क्लास की आटोमेटिक रिकॉडिंग तो नहीं होती, लेकिन मैनुअली रूप से क्लास को रिकॉड कर एप पर रखा जा रहा है, ताकि जो बच्चे लाइव क्लास में नहीं जुड़ पाए वह वीडियो देख सकेंगे। भविष्य में एप और कई नए फीचर जोड़े जाएंगे, जिससे एप छात्रों के और अनुकूल होगा। -दीपक शर्मा, नोडल अफसर