फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल एप पर अब लाइव क्लास का रिकॉर्डेड वीडियो होगा उपलब्ध, नए फीचर जोड़ने की तैयारी

Thu, 15 Apr 2021 06:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग के आईटी विभाग ने ऑनलाइन कक्षाओं के साथ अन्य गतिविधियों के लिए एप तैयार किया है। जो विशेष तौर पर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड के कारण स्कूल में नियमित कक्षाएं बंद हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की है। सरल एप के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। अगर कोई विद्यार्थी सरल एप पर लाइव क्लास में नहीं जुड़ पाता है तो उसे रिकॉर्डेड वीडियो एप पर ही उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को लाभ होगा। वर्तमान में एप पर नियमित कक्षाएं लग रही है। एप पर वर्तमान में विभिन्न विषयों से जुड़ी एक हजार से अधिक वीडियो उपलब्ध होने के साथ जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन का सारा पाठ्यक्रम भी है।

विज्ञापन


एप को छात्र के अनुकूल बनने के लिए इसमें रिकॉर्डेड वीडियो को उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग का कहना कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 30 प्रतिशत बच्चों के पास ही अपना मोबाइल है। लाइव क्लासेज के दौरान बच्चे कम जुड़ते है, जिसको देखते हुए एप पर अब क्लास की रिकॉर्डेड वीडियो भी उपलब्ध होगी, ताकि विद्यार्थी कभी इसे देखकर पढ़ाई कर सकेगा। अभी इस एप को केवल छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है।

इस एप से लाइव क्लास की आटोमेटिक रिकॉडिंग तो नहीं होती, लेकिन मैनुअली रूप से क्लास को रिकॉड कर एप पर रखा जा रहा है, ताकि जो बच्चे लाइव क्लास में नहीं जुड़ पाए वह वीडियो देख सकेंगे। भविष्य में एप और कई नए फीचर जोड़े जाएंगे, जिससे एप छात्रों के और अनुकूल होगा।  -दीपक शर्मा, नोडल अफसर

ये भी पढ़ें- कश्मीर: चार साल की बच्ची की प्रतिभा ने सेना को बनाया मुरीद, एक पल में बदल गई जिंदगी    
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दरबार मूव स्थगित, ये निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें