फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री भाड़े में 17 फीसदी कटौती की सिफारिश

Sun, 15 Feb 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकार से सार्वजनिक परिवहन सेवा में सत्रह फीसदी तक किराया कम करने की सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपने के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने अगली कार्यवाही के लिए सरकार को सिफारिश भेज दी है।

जिला प्रशासन ने आरटीओ कठुआ के नेतृत्व में विशेष कमेटी का गठन किया था। आरटीओ, एआरटीओ, असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू, एसडीएम बसोहली सहित अन्य कमेटी सदस्यों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट का अध्ययन करने के बाद रिपोर्ट तैयार की।

कमेटी के निष्कर्ष में यात्री किराया में 21 फीसदी कटौती की जानी चाहिए। पेट्रो उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के क्रम को ध्यान में रखते हुए 17 फीसदी यात्री किराया कम करने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त कठुआ ने कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सरकार को इस बाबत लिखित में सिफारिश भेज दी। इसमें कहा गया है कि कठुआ जिले में 15 से 17 फीसदी तक यात्री किराए में कटौती की जानी चाहिए।

जिला उपायुक्त कठुआ के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारिक तौर पर परिवहन विभाग के आयुक्त ही आदेश जारी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने निर्णय को अविलंब लेने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें