फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षकों के तबादलों पर जताया रोष

विज्ञापन
तबादलों के विरोध में बैठक करने पहुंचे शिक्षक। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जम्मू-कश्मीर की रविवार को हुई बैठक में जिले में शिक्षकों के हो रहे तबादलों पर रोष जताया गया। बैठक में जिला प्रधान अशोक कुमार शर्मा व महासचिव विपिन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई यह भी कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी की तरफ से कई स्कूलों के शिक्षक ट्रांसफर किए गए है। जिस का काफी नुकसान कई शिक्षकों को हो रहा है। बैठक में कहा कि शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता लाने के साथ ही उनका मेरिट देखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान रत्न शर्मा ने कहा कि वह इस मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपप्रधान मंजीत सिंह, अमित कुमार, राकेश कुमार, अनिता रानी, रितु ठाकुर, बंसी लाल,सुदर्शन सिंह,विशाली बाली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें