फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की तरफ से रविवार को बैठक की गई जिस में लोगों के साथ पेश आ रही समस्याओं को पूर्व शिक्षा मंत्री व उधमपुर रियासी जोन के अध्यक्ष अब्दुल गनी मलिक ने सुना। प्राइमरी हेल्थ सेंटर की क्षमता को बढ़ाने और राजकीय हायर सेकेंडरी में लेक्चररों की कमी को दूर करने की मांग हुई।
नेकां के ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह ने बताया कि अगर किसी का कच्चा मकान गिर रहा है। वह प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठा है कि मेरी मदद होगी मुझे टैंट ही सरकार से मिलेगा लेकिन उस को एक टैंट तक मुहैया नहीं होता। वहीं बाबू राम ने बताया कि पीएचसी में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाए एक महिला डॉक्टर की कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए व डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा कर हल निकालने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जोन सचिव तारिक भट्ट,महिला जिला अध्यक्ष मोहनी देवी, जिला उप अध्यक्ष बाबू राम, कैलाश राज शर्मा,जिला यूथ अध्यक्ष पवन लंगेह,जिला सीनियर उपाध्यक्ष राम लाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह, महासचिव बिशन लाल भगत,जोनल उपाध्यक्ष देव राज खजुरिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें