आतंकवाद मुक्त रियासी जिला फिर पाकिस्तान के निशाने पर है। यहां के शांत माहौल को वह बिगाड़ने की लगातार कोशिशें कर रहा है। जुलाई 2022 में तुकसान गांव में ग्रामीणों ने लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों तालिब हुसैन तथा अहमद डार को जिंदा पकड़ा था। सरकार ने बहादुर ग्रामीणों को पुरस्कार भी दिया था।
आतंकी तालिब राजोरी तो अहमद बारामुला का रहने वाला है। शातिर तालिब ने भाजपा में भी घुसपैठ कर ली थी। वह कुछ दिनों तक पार्टी के आईटी सेल में भी रहा था। सितंबर 2022 में पल्लासू नाले से आतंकी जफर मन्हास को गिरफ्तार किया गया था।