फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडार में दो माह से राशन की आपूर्ति ठप

Thu, 26 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्याओं को सुनने और उनके समय रहते समाधान का उद्देश्य लिए शुरू किए गए प्रयास कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंद्रह समस्याएं दर्ज की गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त नरेंद्र सिंह बाली ने लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही अधिकारियों को समय रहते हल करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए।

बुधवार सुबह दस बजे शुरू हुए प्रयास कार्यक्रम के दौरान जहां पुरानी समस्याओं पर दोबारा चर्चा हुई, वहीं लोहाई मल्हार के बांजल बटवाल से सरपंच ने चार महीने से इलाके में बंद पड़ी बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की।

बनी के संदरून से कॉलर ने अधिकारी को बताया कि पिछले दिनों हुई बारिशों और बर्फबारी के चलते खच्चर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके चलते भंडार और आसपास के इलाकों में दो महीने से राशन आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दियालाचक से कॉलर ने लगातार शिकायत दर्ज करवाते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शहर के एक कॉलर ने शहर भर के फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की। शहीदी चौक से कॉलर ने फुटपाथ पर टूटे मेलहोल के ढक्कनों को बदलने की मांग की।

उन्होंने बताया कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें