मीरा साहिब ।खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से पंचायत मरालिया गांव कृष्णा नगर के ग्रामीणों में सरपंच अंजू रानी की देखरेख में दो महीने का राशन वितरित किया गया! इस मौके पर सरपंच ने सरकार द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों की मांग थी कि लॉकडाउन के कारण उन्हें राशन मिलना चाहिए जिसे विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया गया l सरपंच अंजू रानी ने कहा कि विभाग से आग्रह किया गया है कि लोगों को निशुल्क राशन दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े l वहीं इस मौके पर सरपंच ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें और अगर कोई बाहरी व्यक्ति पंचायत में आता है तो उसकी जानकारी तुरंत पंचायत के पंच को दें l पंच वरिंदर कुमार,पंच नीलम शर्मा पंच रुचि डोगरा, पंच मनमोहन कुमार ने कहा कि करोना वायरस से हमें एकजुट होकर लड़ना है और जब तक लड़ाई जारी रहेगी जब तक हमारा देश पूरी तरह से करोना मुक्त नहीं हो जाता l जे तभी ही संभव होगा जब हर गांव के लोग एकजुटता दिखाकर कोरोना वायरस को देश को मुक्त बनाए जाने के लिए लाकडॉन का पालन करें l इस मौके पर खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी देवराज शर्मा सहित अन्य कर्मी भी मौजूद थे l
राशन प्राप्त करते हुए लोग
- फोटो : AMAR UJALA
राशन प्राप्त करते हुए लोग