संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों के साथ अन्य लोगों ने लंबित मांगों को लेकर किसान नेता चौधरी मोहन सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। रैली निकाल दलजीत चौक में धरना दिया।
चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। विस्थापित परिवारों को विधानसभा में मात्र एक स्थायी सीट दी गई है। जिन क्षेत्रों में इन परिवारों की ज्यादा संख्या थी, उनमें विधानसभा सीटों को आरक्षित कर दिया गया है। मांग की कि पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापित परिवारों को जमीनों का मालिकाना हक दिया जाए। कांग्रेस नेता अजायब मोटन व जितेंद्र भगत ने कहा कि सरकार पीओके विस्थापितों की अनदेखी कर रही है।