फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रिहाड़ी इलाके में किराये पर रह रही युवती ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान मोहन सिंह निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुंछ जिला के मंडी नवासी 20 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि गत दिवस शाम पांच बजे के करीब वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया और उससे जबरदस्ती की।
पीड़िता के शोर मचाने पर एक महिला वहां पहुंच गई। उसे देखकर आरोपी फरार हो गया। महिला पीड़िता को रिहाड़ी पुलिस चौकी लेकर गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ उसके बयान लिए हैं। पुलिस आरोपी के साथियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें