भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव एवं राजोरी भाजपा के पोलिंग बूथ इंचार्ज रंजीत तारा ने राजोरी इलाके में भाजपा को बढ़त दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है। बैठक करके रंजीत तारा ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा की तरफ से पोलिंग बूथ पर तैनात होने वाले विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।
हाल ही में तारा को जिला राजोरी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। तारा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, बहुत जल्द अब चुनाव आने वाले हैं। करीब एक महीने बाद चुनाव की तिथि घोषित हो जाएगी। इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाए।
कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अपने अपने क्षेत्र में लोगों की चुनाव संबंधी त्रुटियां ठीक कराएं और उनकी समस्या हल करें। ताकि चुनाव के वक्त किसी प्रकार की कोई परेशानी सामने न आए। तारा ने बताया कि जिले में करीब 500 पोलिंग बूथ बनाए जाने की संभावना है। इसलिए अभी से कार्यकर्ताआें को तैयारी करनी होगी।