फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: पंजाब के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ करने के लिए आज जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों की धैय की परीक्षा

Fri, 13 Jan 2023 02:01 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

शुक्रवार को अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों की धैय की परीक्षा होगी। मुकाबले में ड्रॉ करवाने के लिए बल्लेबाजों को हर हालात में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
ranji trophy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ मुकाबले में शुक्रवार को अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों की धैय की परीक्षा होगी। मुकाबले में ड्रॉ करवाने के लिए बल्लेबाजों को हर हालात में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैच के तीसरे दिन पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 268 रन बनाकर 56 रन की बढ़त ली और जम्मू-कश्मीर को दूसरे पारी में शुरूआती झटका भी दिया।

विज्ञापन


मैच के तीसरे दिन वीरवार को जम्मू-कश्मीर ने 177 रन से आगे खेलना शुरू किया। पूरी 212 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद पंजाब बल्लेबाज करने उतरा। जम्मू-कश्मीर को पहली सफलता मैच के 13वें ओवर में आकिब नबी ने दिलाई। एक समय पंजाब के सात विकेट 147 रन गीर गए थे। टीम ने गुरनुर बार की 65 रन और कप्तान मंदीप की 69रन की पारी के दम पर पहली पारी में बढ़त ली। 

गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए उमर नजीर और रोहित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि आबिद मुश्ताक ने दो और आकिब नबी और तंजीम टाक ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा जम्मू-कश्मीर की शुरूआत फिर से खराब रही। कप्तान शुभम खजूरिया आठ रन बनाकर आउट हो गए। 
विज्ञापन


पहली पारी में शुभम खजूरिया रन बनने में असफल रहे थे। दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने एक विकेट पर 18 रन बना लिए है और विवरांत शर्मा नौ रन जबकि मुसेफ एजाज एक रन बनाकर नाबाद है। आज मैच का अंतिम दिन है। ऐसे में मैच को ड्रॉ करने के लिए बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें