संवाद न्यूज एजेंसीसांबा। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वीरवार को दूसरे दिन मोटर व्हीकल विभाग (एमवीडी) ने अभियान चला कर कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध अवरोधों और पार्किंग को हटाया गया। शहर में हाईवे पर और किनारे पड़े अवैध अवरोधों, बेकार खड़े वाहनों को हटाया गया है।
एआरटीओ रेहाना तबस्सुम ने कहा कि सभी मार्गों से सामान्य यातायात में किसी भी तरह के व्यवधान या बाधा को हटाया जा रहा है, क्योंकि ये दुर्घटनाओं और मौतों का संभावित कारण हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते ही दुर्घटनाएं हो रही हैं। नियमों की पालना करने से वार्षिक मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाद में यातायात नियमों और विनियमों में नवीनतम संशोधन के बारे में चालकों को शिक्षित करने के लिए विजयपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एमवीआई विकास श्रीवत्स ने ने हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुधारात्मक कदमों के महत्व पर जोर दिया।