फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: जम्मू में खराब मौसम के कारण तीसरे दिन हुआ सिर्फ दो ओवर का खेल

Mon, 15 Jan 2024 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सलामी बल्लेबाज यश धूल दो रन और सलिल मल्होत्रा एक रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए तीसरे दिन रोहित शर्मा और उमरान मलिक ने एक-एक ओवर डाला। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी अंतिम एकादश में बदलाव किए थे।
विज्ञापन
मैच खेलते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला खराब मौसम के कारण ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। खराब मौसम के कारण तीसरे दिन सिर्फ दो ओवर का ही खेल हो सका। आलम यह है कि अभी तक तीन दिन के खेल में सिर्फ तीन ही ओवर डाले गए हैं।

विज्ञापन


जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में तीसरे दिन का खेल सोमवार दोपहर बाद शुरू हुआ और दो ओवर के बाद ही पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खेल को रोकना पड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने बिना कोई विकेट खोए तीन रन बनाए। 

सलामी बल्लेबाज यश धूल दो रन और सलिल मल्होत्रा एक रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए तीसरे दिन रोहित शर्मा और उमरान मलिक ने एक-एक ओवर डाला। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी अंतिम एकादश में बदलाव किए थे। जम्मू-कश्मीर ने जहां अपने अंतिम एकादश में दो बदलाव किए, वहीं, दिल्ली छह बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बीच रणजी का पहला मुकाबला पूरा नहीं हो सका था और ड्रॉ रहा था। पहली पारी में पिछड़ने के कारण जम्मू-कश्मीर को एक अंक से ही संतोष करना पड़ा था। ऐसे में यह मुकाबला भी ड्रॉ होने पर जम्मू-कश्मीर को दिल्ली के साथ अंकों का बंटवारा करना पड़ेगा, जो टीम के लिए आगे की राह मुश्किल करेगा। 

वहीं, दिल्ली भी अपना पहला मुकाबला पुडुचेरी के खिलाफ बुरी तरह हार गई थी, जिस कारण यह मुकाबला जीतना दिल्ली के लिए आवश्यक था। फिलहाल अंक तालिका में जम्मू-कश्मीर एक अंक के साथ पांचवें और दिल्ली अंतिम पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें