फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन नहीं, झांकियों में दूर-दूर दिखेंगे सीताराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ओपन एयर थियेटर में इस वर्ष 132वीं एतिहासिक रामलीला का मंचन कोविड नियमों के तहत किया जाएगा। सफल मंचन के लिए कलाकारों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। वहीं, झांकियों के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। रामलीला की तर्ज पर रोजाना ज्यादातर झांकियों के माध्यम से ही राम नाम की स्तुति की जाएगी। यह जानकारी प्रधान संजीव खजूरिया ने दी है।
विज्ञापन

रोजाना माता या फिर रामसीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी निकाली जाएगी। इसका मंचन स्टेज पर ही होगा। झांकियों के दौरान कलाकारों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ज्यादा कलाकारों को एक साथ स्टेज पर इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। रामलीला में रामचरितमानस के कुछ प्रमुख दृश्यों को भी दिखाया जाएगा। इस दौरान कम कलाकारों वाले दृश्य ही दिखाए जाएंगे। प्रधान संजीव खजूरिया ने बताया कि पिछले वर्ष भी रामलीला का मंचन इसी प्रकार से किया गया था। परंपरा के अनुसार इस बार एतिहासिक 132वीं रामलीला ओपन एयर थियेटर में मंचित होगी।
मां भगवती का होगा 79वां जागरण
पहले नवरात्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को कालिका माता के प्रवेश द्वार पर मां भगवती के 79वें जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजक एवं समाज सेवक जगदीश चंद्र डोगरा उर्फ पोली ने बताया कि जागरण को मंदिर जाने वाले रास्ते पर करवाया जाएगा। जागरण में स्थानीय गायक माता की भेंटें प्रस्तुत करेंगे। वीरवार सुबह लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें