फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबरी ने आंसुओं से धोए श्रीराम के चरण

विज्ञापन
Ramleela
विज्ञापन
रियासी। जिले में चल रही रामलीला में रविवार को राम-शबरी मिलाप के भावुक दृश्य का मंचन किया। रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों ने इस दृश्य की दिल खोल कर सराहना की।
विज्ञापन

माता सीता की तलाश करते हुए भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण सहित जंगलों की खाक छान रहे हैं। मरने से पहले जटायु ने बताया कि माता सीता को लंकापति रावण ले गया है। इसी दौरान श्रीराम और लक्ष्मण शबरी की कुटिया में पहुंचते हैं। वहां शबरी राम नाम का जाप करते हुए रास्ते में फूल बिछा रही है। दोनों भाई जब कुटिया के पास पहुंचे तो शबरी ने उन्हें दूसरे रास्ते से निकल जाने को कहा। जब श्रीराम ने अपना परिचय दिया तो शबरी भावुक हो जाती है। इस दौरान उसने आंसुओं से भगवान के पैर धोए।
दृश्य में श्रीराम भूख लगने की बात कहते है तो शबरी उनके लिए बेर ले आती है, जो पहले से ही उसने झूठे कर रखे होते हैं। इन झूठे बेरों को भी भगवान बड़े ही चाव से खाते हैं। रामलीला में अनिल शर्मा ने श्रीराम तथा मंजू ने शबरी की भूमिका निभाई। दूसरा दृश्य श्रीराम का हनुमान के साथ मिलना तथा सुग्रीव से मित्रता का था। सुग्रीव के साथ हुए अन्याय की बात सुन श्रीराम कहते हैं कि वह बाली का वध कर उन्हें खोया सम्मान लौटायेंगे। सुग्रीव तथा बाली युद्ध के उपरांत बाली वध का मंचन किया गया। राहुल देव ने सुग्रीव तथा करण बनसोत्रा ने बाली का किरदार निभाया। सोमवार रात को रामलीला में अशोक वाटिका में हनुमान का पहुंचाना व रावण के दरबार में अंगद का आना मंचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें