फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनकल की 51 रनों की बदौलत जीता जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को राइजिंग स्टनर जम्मू ने ईसीसी उधमपुर को सात विकेट से हराया। इस मैच में जम्मू के बल्लेबाज मिनकल ने 51 रनों की शानदार परी खेली। इसलिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

ईसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज रोहित कुमार ने 31, हिमांशु ने 26 और ऋषि ने आठ रनों का योगदान दिया। वहीं, टीम को 24 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। जम्मू के गेंदबाज हरदीप और प्रीतपाल ने दो दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू के बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया और मैच को पारी के 13वें ओवर में ही जीत लिया। जम्मू ने 12.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन बना डाले। बल्लेबाज मिनकल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 51 रन बनाए। वहीं, साहिल ने 30 रनों का योगदान दिया। उधमपुर के गेंदबाज विनोद ने दो तथा विकास ने एक विकेट लिया। बल्लेबाज मिनकल को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें