फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रामलीला कर लौटे कलाकारों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
रियासी पहुंचने पर क्ष्री दूर्गा नाटक मंडली के कलाकारों का जोरदार स्वागत किया गया। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलीला का मंचन कर रविवार को श्री दुर्गा नाटक मंडली रियासी लौट आई। यहां इसके कलाकारों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे मंडली के कलाकार बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां मौजूद नगर के लोगों ने उनको हार पहनाए। साथ ही उन पर फूल बरसाते हुए लोगों ने मौके पर पटाखे भी फोड़े। एक स्वागत रैली को बस अड्डे से जनाना पार्क के पास स्थित राम भवन तक निकाला गया। बाजार में भी मंडली के सदस्यों का स्वागत कर दुकानदारों ने उनके लिए तालियां बजाईं।
मंडली के प्रमुख सुदेश कुमार पंडोत्रा और संजीव खजूरिया ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय कलाकारों ने अयोध्या में रामलीला की। इसके लिए सभी कलाकार सम्मान के योग्य हैं। लगभग 40 कलाकारों ने अयोध्या में रामचरितमानस के मुख्य दृश्यों का मंचन किया है। ज्ञात है कि नाटक मंडली को अयोध्या में रामलीला का मंचन करने का न्योता मिला था। वीरवार और शुक्रवार को मंडली के कलाकारों ने वहां अपनी प्रतिभा दिखाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें