फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बनिहाल की सब्जी मंडी में भड़की आग, दो घंटे की मश्क्कत के बाद पाया गया काबू

Mon, 05 Feb 2024 03:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बनिहाल इलाके में एक सब्जी और फल बाजार में सोमवार तड़के आग लग गई। इससे दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
रामबन में आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रामबन के बनिहाल इलाके में एक सब्जी और फल बाजार में सोमवार तड़के आग लग गई। इससे दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोग, पुलिस, दमकल गाड़ियां और सेना के जवान मौके पर पहुंच। कड़ाके की ठंड में दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बाजार में एक खोखे से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग बुझाने का काम बहुत मुश्किल रहा। उन्होंने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन विक्रेताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए दर्जनों टिन और लकड़ी के शेड आग में जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें