फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramban Accident: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हादसा, खाई में गिरा तेल टैंकर, चालक की मौत

Fri, 01 Mar 2024 02:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन

सार

जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा तेल टैंकर दुर्घटना का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे टैंकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
रामबन में हादसा - फोटो : परवेज, संवाद, रामबन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबन में शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया। जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा तेल टैंकर दुर्घटना का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे टैंकर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। चालक का शव  बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक तेल टैंकर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में लुढ़क गया। टैंकर कई पलटे खाते हुए करीब पंद्रह सौ फीट नीचे बिसलेरी नाले में जा गिरा। टैंकर से गिरने से जगह-जगह तेल भी बिखर गया। इससे आग लगने की घटना भी सामने आई।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। टीम कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर तक पहुंची। हादसे में टेंकर चालक की मौत हो गई। उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें