फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां स्कूल बंद

Fri, 01 Mar 2024 12:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने एक से दो मार्च तक प्रदेश के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
लाल चौक पर पहली बर्फबारी पर सेल्फी लेतीं पर्यटक (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को शुरुआत हल्की-हल्की बरसात के साथ हुई। रिमझिम बारिश के बीच लोग अपने गंत्वयों के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही तापमान में गिरावट देखी गई है। वहीं, प्रदेश के सबसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। जिला डोडा में उपायुक्त ने खराब मौसम को देखते हुए सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने एक से दो मार्च तक प्रदेश के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य आंतरिक मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार से ही मौसम बदला हुआ है। अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे हैं। 

एक मार्च की रात से दो मार्च की देर रात तक कुछ स्थानों पर विशेष रूप से उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर व जम्मू संभाग के पीर पंजाल रेंज के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश या बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग के रामबन, उधमपुर और रियासी में भारी बारिश की आशंका है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ गरज/बिजली/ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद छह से सात मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे, इससे कुछ हिस्सों में दृश्यता कम रही। यहां अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम पारा 15.4, बटोत का 15.6, कटड़ा में 19.2 और भद्रवाह में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में शीतलहर के बीच राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.5, पहलगाम में 7.6 और गुलमर्ग में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई हिस्सों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।

पर्यटकों, यात्रियों से यात्रा न करने की सलाह

मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन और यातायात विभाग की एडवाइजरी जारी कर पर्यटकों और यात्रियों से यात्रा न करने की सलाह दी गई है। किसानों को भी इस अवधि में सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों को रोकने के लिए कहा गया है।

यह रहा न्यनतम तामपान

लेह में माइनस 9.8 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 5.6, पहलगाम में माइनस 4.4, कुपवाड़ा में माइनस 1.7, कोकरनाग में माइनस 0.4, काजीगुंड में माइनस 1.0, श्रीनगर में 2.1, कटड़ा 8.6, भद्रवाह 1.4, बटोत 4.3, बनिहाल 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें